दलित उत्पीड़न को लेकर सपा का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Moradabad News - सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर लगातार हमलों को लेकर सपा में आक्रोश है। सपा नेता और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा हुए और कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया और आरोप...

सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर लगातार हमलो को लेकर सपा में आक्रोश है। गुरुवार को बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता चक्कर की मिलक स्थित पार्टी कार्यालय पर इकट्ठे हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर जबरदस्त नारेबाजी कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अनुज सिंह को दिया। मौके पर मौजूद सपा सांसद रुचि वीरा ने कहा कि हमलावर को प्रदेश सरकार का संरक्षण प्राप्त है। इसी कारण उनके हौसले बुलंद है। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष जयवीर यादव महानगर अध्यक्ष इकबाल हुसैन अंसारी बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव पूर्व महानगर अध्यक्ष सनी अली सानू, तुंगीश यादव कुलदीप तुरैहा, गजेंद्र सिंह यादव प्रेमपाल यादव फरीद मलिक समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।