Sunny Deol s Jaat Released Fans Flock to Theaters Amidst Security Chaos देसी ठाठ के साथ दर्शकों ने देखी 'जाट', Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsSunny Deol s Jaat Released Fans Flock to Theaters Amidst Security Chaos

देसी ठाठ के साथ दर्शकों ने देखी 'जाट'

Moradabad News - सनी देओल की नई फिल्म 'जाट' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दर्शकों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था संभालनी पड़ी। फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा और एडवांस बुकिंग के चलते कई शो...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादThu, 10 April 2025 08:31 PM
share Share
Follow Us on
देसी ठाठ के साथ दर्शकों ने देखी 'जाट'

गदर, जिद्दी, बॉर्डर, इंडियन, दामिनी, जैसी तमाम ब्लॉकबस्टर मूवी से प्रशंसकों के दिल जीतने वाले बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म जाट गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। देसी ठाठ में सनी देओल के प्रशंसक सिनेमाघरों में मूवी का आनंद लेने के लिए पहुंचे। दर्शकों की भीड़ इतनी अधिक हो गई कि, पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। सनी देओल की जाट मूवी देखने के लिए गुरुवार को सिनेमाघरों दर्शकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रामगंगा विहार स्थित मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। मूवी एडवांस बुकिंग के चलते ही हाउसफुल हो गई। भारत वर्षीय जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी अपने साथियों संग मूवी देखने पहुंचे। दर्शकों की संख्या इतनी बढ़ गई गई, जिससे सिक्योरिटी चेक मशीन को हटाना पड़ गया। भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। इस दौरान उदय पाल सिंह, भयराज सिंह, सूरज सिंह, देवेंद्र सिंह जतराना, अमित चौधरी, रोहित देवल, गुरमीत सिंह चीमा, मयंक धारीवाल, अंकित चौधरी आदि मौजूद रहे।

हरियाणवी अभिनेता उत्तर कुमार के साथ सेल्फी लेने का दिखा क्रेज

मुरादाबाद। हरियाणवी सिनेमा के अभिनेता उत्तर कुमार भी वेव सिनेमा में सनी देओल की जाट मूवी देखने पहुंचे। शो खत्म होने पर जैसे ही उत्तर कुमार थिएटर से बाहर आए तो उनका निकलना मुश्किल हो गया। प्रशंसक उत्तर कुमार के साथ सेल्फी लेने की होड़ में लगे रहे। उत्तर कुमार ने जाट मूवी की पटकथा को भी सराहा।

ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर अमरोहा से पहुंचे दर्शक

मुरादाबाद। गदर 2 के बाद सनी देओल की जाट मूवी रिलीज हुई है। जिसे सनी देओल के प्रशंसक बेहद पसंद कर रहे हैं। कोई परिवार के साथ मूवी का आनंद लेने पहुंच रहा है तो कोई अपने दोस्तों के साथ मूवी देखने पहुंच रहा है। गुरुवार को ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर अमरोहा से कुछ प्रशंसक मुरादाबाद पहुंचे। अमरोहा के देहरा गांव निवासी दीपक ने बताया कि सनी देओल को वे अपने परिवार के सदस्य की तरह प्यार देते हैं। उनकी हर मूवी को सिनेमाघर में देखना ही पसंद करते हैं।

सनी देओल की मूवी काफी पसंद है। कोई ऐसी मूवी नहीं है जिसे देखा नहीं हो। सभी मूवी में उनका अभिनय बेहद पसंद आता है।

-अमृता सिरोही

परिवार के साथ सनी देओल की मूवी देखकर काफी अच्छा लगा। एक्शन से भरपूर मूवी है, सभी को देखनी चाहिए।

-कुलवंत सिरोही

सनी देओल की ही मूवी ही देखता हूं। क्योंकि उनकी मूवी एक्शन और देश प्रेम पर आधारित होती है।

-बाबू सिंह

दिन में दस शो जाट मूवी के लगे, जिसमें अच्छा रिस्पांस मिला है। एडवांस बुकिंग के चलते अधिकांश शो हाउसफुल रहे।

-भूपेंद्र सिंह बाली, वेव मॉल प्रबंधक

जाट मूवी के रिलीज डे पर 13 शो लगाए गए थे। भारी संख्या में दर्शक मूवी देखने पहुंचे। मूवी की स्टोरी और अभिनेताओं के किरदारों को भी अच्छा बताया जा रहा है।

-शशिकांत पांडे, प्रबंधक पीवीआर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।