Women Celebrate Vat Amavasya with Rituals for Long Life of Husbands बरगद के पेड़ की पूजा कर मांगी पति की दीर्घायु, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsWomen Celebrate Vat Amavasya with Rituals for Long Life of Husbands

बरगद के पेड़ की पूजा कर मांगी पति की दीर्घायु

Moradabad News - मुरादाबाद में सोमवार को वट अमावस्या मनाई गई। महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा की, मिट्टी की शिव-पार्वती, सत्यवान, सावित्री की प्रतिमाएं बनाई। बरगद के पेड़ के नीचे पूजा अर्चना कर पति की दीर्घायु की कामना की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादMon, 26 May 2025 08:42 PM
share Share
Follow Us on
बरगद के पेड़ की पूजा कर मांगी पति की दीर्घायु

मुरादाबाद। सोमवार को वट अमावस्या मनाई गई। महिलाओं ने सुबह से ही व्रत रखकर पूजा अर्चना की। उन्होंने मिट्टी के शिव-पार्वती, सत्यवान, सावित्री की प्रतिमाएं बनाईं और बरगद के पेड़ के नीचे पूजा अर्चना कर पति की दीर्घायु की कामना की। बायना मंसा और सास अथवा ननद को देकर उनका आशीर्वाद लिया। इस बार अमावस्या दो दिन मनाई जा रही। सोमवार को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से आई और मंगलवार की सुबह 8बजकर 31 मिनट तक रहेगी। मगर सोमवार को सोमवती अमावस्या भी लगने के साथ व्रत भरणी को कृतिका नक्षत्र और शोभना योग होने और सोमवार को ही सौभागदायक सोमवती अमावस्या का भी संयोग रहने के साथ अधिकांश समय अमावस्या होने के कारण अधिकांश महिलाओं ने आज ही वट अमावस्या का व्रत रखा और पूजन किया।

उन्होंने तड़के से ही स्नान आदि कर तैयारियों शुरू कर दीं। मिट्टी की सत्यवान सावित्री की मूर्तियां बनाईं। इनके साथ शिव- पार्वती को बरगद के पेड़ के नीचे विराजमान किया और सत्यवान सावित्री की कथा सुनी। बायना मंसा और सास अथवा ननद को देकर आशीर्वाद लिया। जिन महिलाओें के घर के पास बरगद का पेड़ नहीं था उन्होंने घर पर ही बरगद के पेड़ की टहनी मंगवाकर उस पर सूत लपेटा और पूजन किया। इस दिन बरगद के साथ पीपल के पेड़ की भी पूजा की जाती है। शहर में रेलवे कालानी स्थित मनोकामना श्री हनुमान मंदिर में यह दोनों पेड़ एक ही तने में हैं। इसलिए काफी संख्या में महिलाओं ने यहां पहुंचकर इन दोंनों की पूजा की। बाद में बायना देकर व्रत को विश्राम दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।