Women Celebrate Vat Savitri Vrat for Husband s Long Life महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना की, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsWomen Celebrate Vat Savitri Vrat for Husband s Long Life

महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना की

Moradabad News - सुहागिनों ने पति की लंबी आयु की कामना के लिए वट सावित्री व्रत रखा। महिलाओं ने श्री शिव धाम पंचशील मंदिर पीपलटोला समेत कई स्थानों पर वटवृक्ष की पूजा की। लाल साड़ी में सजकर पूजा की थाली लेकर वटवृक्ष के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादMon, 26 May 2025 07:58 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना की

सुहागिनों ने पति की लंबी आयु की कामना कर व्रत रखकर वटवृक्ष की पूजा कर कलावा बांधा। हिंदू धर्म में महिलाएं पति की लंबी आयु और स्वास्थ्य की कामना के लिए कई व्रत रखती हैं। इनमें एक प्रमुख व्रत वट सावित्री व्रत भी है। गुरुवार को महिलाओं ने श्री शिव धाम पंचशील मंदिर पीपलटोला समेत कई स्थानों पर वटवृक्ष की पूजा की। वट सावित्री पूजा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। महिलाएं लाल साड़ी में श्रृंगार कर पूजा की थाली लेकर रविवार की दोपहर 12:00 के लगभग वटवृक्ष के पास पहुंची और पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए वट वृक्ष की पूजा की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।