मनरेगा मजदूरों की पांच करोड़ की मजदूरी बकाया
Muzaffar-nagar News - मनरेगा मजदूरों की पांच करोड़ की मजदूरी बकाया

मनरेगा के तहत मजदूरी करने के बाद भी मजदूरों का करीब पांच करोड रुपए का भुगतान नहीं हुआ है। दिसम्बर माह से अब तक मनरेगा मजदूरों को कोई धनराशि नहीं मिल पायी है। जिस कारण मनरेगा मजदूर काफी परेशान है। वहीं अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे है। मजदूरी न मिलने के कारण उनके सामने बच्चों की पढाई से लेकर रसोई खर्च आदि की परेशानी आ रही है। जनपद में करीब 80 हजार 81 मनरेगा जॉब कार्ड धारक मजदूर है। इनमें से करीब 21 हजार 41 मजदूरों ने ही काम मांगा है। इसके अलावा करीब 1421 मजदूरों के द्वारा पूरे 100 दिन काम किया गया है। जनपद में करीब 10.30 लाख मानव दिवस हुए है। जिसमें से करीब 2 लाख 10 हजार मानव दिवस का भुगतान नहीं हो पाया है। करीब पांच करोड़ का भुगतान बकाया है। दिसम्बर से अब तक मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल पायी है। उक्त मजदूरों ने मनरेगा के तहत 237 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी पर काम किया है। हालाकि अब अब शासन स्तर से मनरेगा मजदूरी की दर बढ़कर 252 रुपए प्रतिदिन को गई है। डीसी मनरेगा प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि करीब 2 लाख 10 हजार मानव दिवस का भुगतान नहीं हो पाया है। करीब पांच करोड़ रुपये बकाया है। शासन स्तर से दिसम्बर माह से अब तक कोई भुगतान नहीं किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।