Rajpalli Tejalheda Pradhan selected from lottery लाटरी से चुनी गई राजपल्ली तेजलहेडा प्रधान, Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsRajpalli Tejalheda Pradhan selected from lottery

लाटरी से चुनी गई राजपल्ली तेजलहेडा प्रधान

Muzaffar-nagar News - विकास खंड के तेजलहेडा गांव में बराबर वोट मिलने पर लाटरी डाल प्रधान पद का निर्णय हुआ। जिसमे राजपल्ली प्रधान चुनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरTue, 4 May 2021 03:34 AM
share Share
Follow Us on
लाटरी से चुनी गई राजपल्ली तेजलहेडा प्रधान

पुरकाजी। विकास खंड के तेजलहेडा गांव में बराबर वोट मिलने पर लाटरी डाल प्रधान पद का निर्णय हुआ। जिसमे राजपल्ली प्रधान चुनी गई। सोमवार में पुरकाजी मतगणना केन्द्र पर तेजलहेडा गांव के निर्वतमान प्रधान नरपत सिंह की पत्नी गुडडी प्रधान पद हेतु चुनाव मैदान में उतरी थी। उनके सामने राजपल्ली पत्नी राजकुमार मैदान में थी। मतगणना में गुडडी को 1115 व दूसरी प्रत्याशी राजपल्ली को 1114 मत प्राप्त बताये गए। इस दौरान राजपल्ली पक्ष के लोगों ने धांधली का आरोप लगाकर हंगामा कर दोबारा मतगणना की मांग की। जबकि निवर्तमान प्रधान पक्ष ने आरो से जीत का प्रमाण पत्र मांगा, घंटों हंगामा रहा। बाद में आरओ राजेश श्रीवास्तव ने मतगणना पत्रों की जांच कराई। जिसमे दोनों को फिर बराबर वोट निकली। इस दौरान तय हुआ कि दोनों के नामों की गोली डाली जाये। इस दौरान राजपल्ली के नाम पर्ची की गोली निकलने पर उन्हे प्रधान घोषित किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार राजकुमार, कोतवाल देशराज सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।