BJP Launches Cleanliness Drive on Rani Ahilyabai Holkar s 300th Birth Anniversary अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान , Siddhart-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsBJP Launches Cleanliness Drive on Rani Ahilyabai Holkar s 300th Birth Anniversary

अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान

Siddhart-nagar News - डुमरियागंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में साफ-सफाई अभियान चलाया। मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में शिव मंदिर पर सफाई की गई। पूर्व विधायक ने इस अवसर पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थFri, 23 May 2025 05:05 PM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान टीम। रानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती त्री- शताब्दी स्मृति अभियान के तहत शुक्रवार को भाजपाइयों ने जगह-जगह साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। डुमरियागंज में मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र त्रिपाठी व भारतभारी में मंडल अध्यक्ष अवधेश चौधरी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। भारतभारी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह व चेयरमैन चंद्र प्रकाश चौधरी सहित अन्य भाजपाईयों ने शिव मंदिर पर झाड़ू लगाने के साथ ही अन्य गतिविधियों के जरिए साफ सफाई की। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती हमें उनके समाज सेवा, स्वच्छता और समृद्धि के प्रति योगदान को याद करने का अवसर प्रदान करती है।

यह सफाई अभियान न केवल हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद करेगा, बल्कि सामुदायिक सहभागिता और जागरूकता को भी बढ़ावा देगा। हम सभी को मिलकर उनके आदर्शों को जीवित रखने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान आकाश पांडेय, शिवम पटेल, शत्रुघ्न सोनी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।