Procession for Lord Parshuram on April 30 in Kalpi Organized by Brahmin Sabha भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकालने के लिए संगठन ने शुरू की तैयारी , Orai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsProcession for Lord Parshuram on April 30 in Kalpi Organized by Brahmin Sabha

भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकालने के लिए संगठन ने शुरू की तैयारी

Orai News - कालपी में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा और परशुराम सेना द्वारा भगवान परशुराम की शोभायात्रा 30 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में सभी सनातनियों को आमंत्रित किया गया है। शोभायात्रा का आयोजन गणेशगंज...

Newswrap हिन्दुस्तान, उरईThu, 17 April 2025 11:02 AM
share Share
Follow Us on
भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकालने के लिए संगठन ने शुरू की तैयारी

कालपी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा व परशुराम सेना नगर इकाई की ओर से गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम की शोभायात्रा 30 अप्रैल को नगर में निकालनें के लिए सभी सनातनियों को संपर्क कर आमंत्रित किया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राजू पाठक के नेतृत्व में नगर के गणेशगंज स्थित श्री गणेश मंदिर से संपर्क अभियान शुरू किया गया, जिसमें 30 अप्रैल को नगर में निकलने वाली भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम की भव्य शोभायात्रा में सभी सनातनियों को शामिल होने का आमन्त्रण पत्र दिया गया। शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह किया गया। इस सम्पर्क अभियान के दौरान आशुतोष मिश्रा, राम कुमार तिवारी, बृज गोपाल द्विवेदी, राजू पाठक, विवेक तिवारी, लक्ष्मी कान्त द्विवेदी, अशोक गोस्वामी, राकेश तिवारी, दीपक गोस्वामी, जग्गू पाण्डेय, रामदास तिवारी, सुबोध द्विवेदी, छोटू तिवारी, शरद शुक्ला, सचिन त्रिपाठी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

धीरज द्विवेदी परशुराम सेना कालपी के महामंत्री नियुक्त

परशुराम सेना नगर इकाई कालपी के अध्यक्ष विवेक तिवारी द्वारा परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष मोनू पंडित, जिलाध्यक्ष ब्राह्मण महासभा रा राजू पाठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी की संस्तुति पर धीरज द्विवेदी को परशुराम सेना कालपी का महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनके महामंत्री नियुक्त होने पर बड़ी संख्या में लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।