तापमान में हुई बढ़ोतरी, लोग हुए घरों में कैद
Orai News - उरई। जिले में गर्मी अब तेवर दिखाने लगी है। तेज धूप और गर्म हवाओं तापमान में हुई बढ़ोतरी, लोग हुए घरों में कैद

उरई। जिले में गर्मी अब तेवर दिखाने लगी है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान रविवार को 41.8 डिग्री पहुंच गया। सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए एक-दो दिन में बारिश होने की भी संभावना भी है। हालांकि मौसम वैज्ञानिक ने एक-दो दिन में फिर से मौसम बदलने की संभावना जताई है। बादल छाने के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया था।
बढ़ते तापमान के चलते धूप असहनीय हो रही है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दी दिन पूर्व आई आंधी और बारिश से पागल लड़ गया था और लोगों ने राहत की सांस ली थी अब फिर से गर्मी का प्रकोप जारी हो गया है ------ बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। हवा की गति भी सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। फिलहाल अभी मौसम में कुछ दिन तक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। - कुलदीप गुप्ता, मौसम वैज्ञानिक
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।