Tragic Incident Teenager Jumps into Yamuna River After Fight Body Found यमुना में कूदी किशोरी का शव दूसरे दिन मिला, Orai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsTragic Incident Teenager Jumps into Yamuna River After Fight Body Found

यमुना में कूदी किशोरी का शव दूसरे दिन मिला

Orai News - सिरसाकलार। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के बाहर यमुना नदी में बुधवार को यमुना में कूदी किशोरी का शव दूसरे दिन मिला

Newswrap हिन्दुस्तान, उरईSat, 10 May 2025 03:30 AM
share Share
Follow Us on
यमुना में कूदी किशोरी का शव दूसरे दिन मिला

सिरसाकलार। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के बाहर यमुना नदी में बुधवार को कूदी किशोरी का शव गुरुवार रात जीतामऊ के पास शव उतराता मिला। जिससे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी ने अपनी बड़ी बहन से झगड़ा होने के बाद नदी में छलांग लगा दी थी और तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। बुधवार सुबह आठ बजे सिरसाकलार थाने के टिकरी गांव के गिरन्द्र की 16 वर्षीय बेटी संध्या और 14 वर्षीय सोनी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस बात पर गुस्से में छोटी बहन सोनी दो किलोमीटर दूर यमुना नदी में जाकर छलांग लगा दी थी जबकि घर से पिता किसी काम से बाहर गए थे।

शाम को जब सोनी घर नहीं पहुंची तब परिजनों ने खोजबीन की थी। इस दौरान चरवाहों ने किशोरी द्वारा नदी में छलांग लगाने की बात बताई गई और नदी किनारे किशोरी की चप्पल भी पड़ी मिली थी। जिसकी लगातार पुलिस स्थानिय गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही थी और देर रात गुरुवार को के लगभग जीतामऊ व रायपुर के बीच की नदी के किनारे सोनी का शव उतराता मिला। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा जबकि मां विनीता का रो रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार वैश्य का कहना है शव गुरुवार को रात मिल गया है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।