Woman Alleges False Accusation Against Husband in Murder Case Seeks Justice हत्या के मामले में फंसाए जाने को लेकर महिला एसपी से मिली, Orai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsWoman Alleges False Accusation Against Husband in Murder Case Seeks Justice

हत्या के मामले में फंसाए जाने को लेकर महिला एसपी से मिली

Orai News - उरई की प्रियंका गौतम ने एसपी कार्यालय में शिकायत पत्र देते हुए कहा कि उसके पति रामखिलावन को हत्या के मामले में झूठा फंसाया जा रहा है। प्रियंका ने बताया कि उसके पति 22-23 फरवरी 2025 को शादी समारोह में...

Newswrap हिन्दुस्तान, उरईThu, 24 April 2025 02:50 AM
share Share
Follow Us on
हत्या के मामले में फंसाए जाने को लेकर महिला एसपी से मिली

उरई। महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके पति को हत्या के मामले में झूठा फसाया जा रहा है। उसने मामले की जांच करवा कर जो सही हो उसी के अनुसार कार्यवाही करने की मांग की। माधोगढ़ कोतवाली के ग्राम भीम नगर निवासी महिला प्रियंका गौतम पत्नी रामखिलावन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसका पति रामखिलावन ग्राम भीम नगर पोस्ट ऊंचा थाना माधोगढ का रहने वाला है। उसने बताया कि 22 फरवरी 2025 की शाम से 23 फरवरी 2025 की सुबह तक लगभग 7:30 बजे तक वह जमुना पैलेस जालौन बाईपास उरई में उसके फुफेरे भाई की शादी में मौजूद था। इसके बाद उसके पति को गलत तरीके से रंजिशन हत्या में उसका नाम लिखवा दिया। जबकि उसका पति घटना के समय उरई में एक शादी समारोह में शामिल था और घटना रामपुरा में हुई थी। इस मामले को उसने पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार को अवगत कराते हुए बताया कि जानकारी रखने वाली तथा मौके पर जमुना पैलेस में शादी में शामिल लोगों के शपथ पत्र भी वह दे रही है। उसने कहा है कि उक्त हत्या के मुकदमे की सही तरह से विवेचना कराई जाए और सीसीटीवी फुटेज कैमरे की फुटेज व मौके पर लोगों के शपथ पत्र शामिल कराकर मामले में उसको न्याय दिलाया जाए। जिससे कोई निर्दोष हत्या के मामले में दोषी न बन जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।