गुड फ्राइड़े से पहले मनाया मौंडी थर्सडे
Pilibhit News - फादर शाजी क्रिस्टोफर ने मौंडी थर्सडे पर प्रेम का संदेश बांटते हुए प्रार्थना सभा का आयोजन किया। सेंट अलोयसिस चर्च में ईसाई समुदाय ने होली यूखरिस्त सेक्रामेन्ट में भाग लिया। उन्होंने 12 शिष्यों के पैर...

मौडी थर्सडे पर यीशु द्वारा दिए गए प्रेम के संदेश को एक दूसरे के बीच बांटने का संदेश फादर शाजी क्रिस्टोफर ने दिया। इस दौरान विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सेंट अलोयसिस चर्च में गुरुवार को मौंडी थर्सडे मनाया गया। ईसाई समुदाय के लोगों ने फादर शाजी क्रिस्टोफर की अगुआई में प्रार्थना सभा तथा होली यूखरिस्त सेक्रामेन्ट में भाग लिया। फादर शाजी क्रिस्टोफर ने प्रतीकात्मक 12 शिष्यों के पैर धोकर सेवा भाव का संदेश दिया। यह दिन ईसाइयों के लिए महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। गुड फ्राइडे से पूर्व गिरिजाघरों में प्रार्थना सभा की तैयारियां चलती रहीं। शुक्रवार को अपराहन में क्रूस यात्रा रहेगी। पवित्र गुरुवार का दिन यीशु मसीह के अपने शिष्यों के साथ अंतिम भोज और उनके पैरों को धोने की घटनाओं की याद दिलाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।