गरम होने लगी अब रात भी, 37 डिग्री पहुंचा तापमान
Pilibhit News - अप्रैल के पहले हफ्ते में गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है, जिससे लोग बेहाल हैं। हालांकि, शाम को मौसम में बदलाव होने की संभावना है, जो थोड़ी राहत दे सकता...

अप्रैल माह के पहले हफ्ते में ही गर्मी परेशान करने लगी है। दोपहर में तापमान 37 डिग्री से आगे बढ़ते ही लोग पसीना- पसीना हो रहे हैं। हर कोई गर्मी से बेहाल दिखा। दिन ही नहीं रात भी अब गरम होना शुरू हो गई है। होली के बाद मौसम में तेजी के साथ बदलाव देखा जा रहा है। सुबह शाम हल्की ठंड होने के बाद लोग दिन भर गर्मी से जूझते दिखाई देते है। बाजार में और अन्य काम से आने वाले लोग बेहाल दिखाई दे रहे है। मंगलवार को तापमान जब 37 डिग्री के पार पहुंचा तो बाजार में आए लोग गर्मी से बेहाल दिखाई दिए। शाम को मौसम बदलने से राहत मिली। पर क्षितिज पर मौसम बदलने वाले बादल दिखने पर उमस महसूस की गई। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डा. एसएस ढाका ने बताया कि आजऔर कल बादल होने की संभावना है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में अभी और बदलाव होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।