आज से सदर अस्पताल की ओपीडी सुबह 8 बजे से 12 बजे तक
बोकारो के सदर अस्पताल की ओपीडी का समय 9 अप्रैल से बदल जाएगा। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए, ओपीडी अब सुबह 8 बजे से 12 बजे और शाम 3 बजे से 5 बजे तक चलेगी। पहले यह समय ठंड में सुबह 9 बजे से 1 बजे और...

बोकारो, प्रतिनिधि। गर्मी को लेकर सदर अस्पताल की ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। आगामी 9 अप्रैल यानी बुधवार से प्रभावी होगा। बढ़ते गर्मी में आम मरीजों की सुविधा का ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव ने ओपीडी के समय में बदलाव किया है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली की ओपीडी का समय दिन के 3 बजे से लेकर 5 बजे तक रहेगा। ठंड में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से 1 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक था। उपाधीक्षक ने सभी कर्मी और चिकित्सक से कहा है कि सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा में उपस्थित होकर अपने कार्य का निष्पादन करें। साथ ही यह भी कहा गया कि डयूटी रोस्टर के अनुसार कुछ ओपीडी में दो चिकित्सक की ड्यूटी लगाई गयी है, लेकिन देखा जाता है कि ड्यूटी में एक ही चिकित्सक पाए जाते हैं और दूसरे चिकित्सक उपस्थित नहीं रहते हैं। ऐसा करने पर इसकी सूचना वरीय अधिकारी को दी जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।