संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत,हत्या का आरोप
Pilibhit News - पूरनपुर के मुजफ्फरनगर गांव में संजीव सिंह की पत्नी रोली सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। उसकी बहन ने देवरानी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की...

पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुजफ्फरनगर के रहने वाले संजीव सिंह की पत्नी रोली सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका का शव कमरे के अंदर दीवार पर लगी खुटी में दुपट्टे सें फांसी पर लटका मिला। जबकि मृतका की वहन ने उसकी देवरानी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इस पहले भी देवरानी के साथ विवाद हुआ था। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। बताया जा रहा कि रोली सिंह पुत्री क्रपाल सिंह निवासी बंडा की शादी 13 बर्ष पूर्व पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुजफ्फरनगर निवासी संजीव सिंह पुत्र कल्लू सिंह के साथ हुई थी।
उसके दो दो पुत्र है। कोतवाल सतेंद्र कुमार ने बताया ससुराल में विवाहिता का शव बरामद किया गया है। पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या प्रतीत हो रहा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।