Two-Day Workshop on Wildlife Crime Control Concludes with Key Insights फ्रंट लाइन कर्मियों की सबसे पहले जिम्मेदारियां, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsTwo-Day Workshop on Wildlife Crime Control Concludes with Key Insights

फ्रंट लाइन कर्मियों की सबसे पहले जिम्मेदारियां

Pilibhit News - वन्यजीव अपराध नियंत्रण पर दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। इसमें ग्राउंड स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। एनटीसीए और वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने जंगल में अपराध की जानकारी,...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतWed, 9 April 2025 04:07 AM
share Share
Follow Us on
फ्रंट लाइन कर्मियों की सबसे पहले जिम्मेदारियां

वन्यजीव अपराध नियंत्रण पर दो दिवसीय कार्यशाला का आज समापन हो गया। इसमें बताया गया कि जंगल में सबसे पहले और महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में ग्राउंड स्टाफ होता है। जंगल की पहली गतिविधि सबसे पहले उसे ही पता चलती है। कार्यशाला में एनटीसीए व वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारियां दी। बताया गया कि जंगल में होने वाले किसी भी अपराध पर चार टीमें सक्रिय होती हैं। जो पहले तो घटना होती है उसकी जानकारी की जाती है। उसके बाद साक्ष्यों को जुटाया जाता है। इसके बाद विधिक रूप से पूरी जानकारी दी जाती है। कार्यशाला में उपनिदेशक नायर विष्णुराज, सीपी शर्मा वैज्ञानिक डब्ल्यूआईआई, देवेंद्र सिंह राठौर, अर्नव बासू, सुरेश चंद्र यादव ने विषय वस्तु पर जानकारियां दीं। संबंधित अपराधों पर भी जानकारी दी। भारतीय वन अधिनियम 1927 और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 को बताया गया। दो दिवसीय कार्यशाला का मंगलवार को समापन हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।