Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsBride Killed for Dowry Father Files Case Against In-Laws
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह करने वाली युवती की मौत, दहेज हत्या का आरोप
Pratapgarh-kunda News - लीलापुर के महेंद्र सिंह की बेटी रुक्मिणी की शादी ननके से हुई थी। शादी के बाद दहेज के लिए ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित किया और जहर देकर मार डाला। मायके वालों को सूचना नहीं दी गई। महेंद्र ने पति और...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाFri, 23 May 2025 03:07 PM

लीलापुर के घूरीपुर निवासी महेंद्र सिंह की बेटी रुक्मिणी ने नवंबर 2023 में नगर कोतवाली के पूरेकेशव निवासी ननके के साथ प्रेम विवाह किया था। कोर्ट मैरिज के बाद रुक्मिणी अपनी ससुराल गई। आरोप है कि घरवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसे गुरुवार को जहर खिलाकर मार डाला और मायके के लोगों को सूचना नहीं दी। मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार की सूचना पर मायके के लोग पहुंचे लेकिन ससुराल वालों ने जल्दी से उसका अंतिम संस्कार कर दिया। महेंद्र ने पति सहित अन्य ससुराली जनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में तहरीर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।