BJP Celebrates Operation Sindoor Success with Tiranga Yatra in Prayagraj तिरंगा यात्रा निकालकर सेना को किया सलाम, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsBJP Celebrates Operation Sindoor Success with Tiranga Yatra in Prayagraj

तिरंगा यात्रा निकालकर सेना को किया सलाम

Prayagraj News - प्रयागराज में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने किया। कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करते हुए नारे...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजFri, 23 May 2025 10:16 PM
share Share
Follow Us on
तिरंगा यात्रा निकालकर सेना को किया सलाम

प्रयागराज। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शहर उत्तरी एवं पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकालकर भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया। भाजपा विधि प्रकोष्ठ की ओर से निकाली गई यात्रा का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने किया। हाथों में तिरंगा के साथ ही कर्नल सोफिया कुरैशी व विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीर लेकर भाजपाइयों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय के नारे लगाए। विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया कि देश की सरहद को कोई आंख नहीं दिखा सकता।

विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने कहा कि सेना ने घर में घुसकर पाकिस्तान को उसकी करनी का दंड दिया है। यात्रा में रणजीत सिंह, देवेंद्र नाथ मिश्रा, वरुण केसरवानी, जयवर्धन त्रिपाठी, अवधेश चंद्र गुप्ता, राजेंद्र मिश्रा, डॉ. शैलेश पांडेय, शैलेन्द्र मौर्य, सोनिका अग्रवाल, अपूर्वा चंद्रा, वंदना सिंह, अर्चना शुक्ला, राघवेंद्र कुशवाहा, कुंज बिहारी मिश्रा, पप्पू पांडेय, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।