Congress Iftar Event in Sangipur with Prominent Leaders दुआओं का पाक महीना है रमजान : प्रमोद तिवारी, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsCongress Iftar Event in Sangipur with Prominent Leaders

दुआओं का पाक महीना है रमजान : प्रमोद तिवारी

Pratapgarh-kunda News - सांगीपुर में कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने शिरकत की और रमजान के पाक महीने की अहमियत पर चर्चा की। उन्होंने अमन और शान्ति के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 23 March 2025 11:56 PM
share Share
Follow Us on
दुआओं का पाक महीना है रमजान : प्रमोद तिवारी

सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज और सांगीपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। लालगंज बाजार स्थित चांदतारा मस्जिद के समीप रविवार, सांगीपुर में शनिवार शाम आयोजित रोजा इफ्तार में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी शामिल हुए। उन्होंने लोगों को रमजान माह के तीसरे असरे में खुदा की इबादत को लेकर नेकनीयती की मुबारकबाद दी। प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह दुआओं का महीना है। यह पाक महीना हमे सदैव मिलजुलकर रहने की प्रेरणा देता है। हमारे देश में अमन, शान्ति के लिए यही सबसे बड़ी ताकत है। इस मौके पर हजरत मौलाना रहमानी, एबादुर्रहमान, महमूद आलम, डॉ. नीरज त्रिपाठी, अमित सिंह, संतोष द्विवेदी, अशोक सिंह बब्लू, अमिताभ शुक्ल, मो. शरीफ, वकील अहमद, नजऊ, वहीद खान, उदयशंकर द्विवेदी, अंजनी कौशल, शेरू खां, जावेद खां मो. मोकीम, दृगपाल यादव, नन्हें खां, मो.इरफान आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।