आग में फटा सिलेंडर, दो साल का बच्चा और भैंस झुलसी
Pratapgarh-kunda News - घुइसरनाथ धाम में शॉर्ट-सर्किट से आग लगने से एक घर की गृहस्थी पूरी तरह जल गई। दो साल का बच्चा रौनक और भैंस झुलस गए। बाइक और अन्य सामान भी आग में जल गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन सिलेंडर...
घुइसरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। शॉर्ट-सर्किट से छप्पर में लगी आग में गृहस्थी जल कर नष्ट हो गई। दो साल का मासूम बच्चा और भैंस झुलस गई। बाइक सहित गृहस्थी के सामान जल गए। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिग्रेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सांगीपुर थानाक्षेत्र के सराय सेतन गांव निवासी नीता बुधवार दोपहर अपने दो साल के मासूम बेटे रौनक के साथ घर के अंदर लेटी थी। लगभग दो बजे घर के छप्पर में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही नीता ने शोर मचाया। लेकिन जब तक पड़ोस के लोग कुछ कर पाते आग विकराल रूप ले चुकी थी। छोटे गैस सिलेंडर में भी आग लग गई। सांगीपुर से फायर ब्रिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचती इससे पहले जल रहा सिलेंडर फट गया। हालांकि सिलेंडर फटने से किसी को चोट नही आई। लेकिन छप्पर के नीचे रखी बाइक पूरी तरह जल गई। भैंस भी झुलस गई। दो साल का रौनक भी मामूली रूप से झुलस गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय राजस्व टीम नुकसान का जायजा लेने पीड़िता के घर पहुंच गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।