छत से गिरकर युवक की गई जान
Pratapgarh-kunda News - लक्ष्मणपुर के देवली निवासी 20 वर्षीय धीरज सरोज की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना की जानकारी परिवार को सुबह हुई। धीरज रात में रेलिंग विहीन छत पर सोया था। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित...
लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लीलापुर थाना क्षेत्र के देवली निवासी रामप्यारे के 20 वर्षीय पुत्र धीरज सरोज की मंगलवार रात छत से गिरकर मौत हो गई। घर के लोगों को घटना की जानकारी सुबह हो सकी। दो भाइयों में छोटा धीरज मंगलवार रात रेलिंग विहीन छत पर सो रहा था। बुधवार सुबह घर के लोग उसे जमीन पर गिरा देखकर परेशान हो उठे। आनन फानन में उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां मृत घोषित करने के बाद शव लेकर घर चले आए। मेडिकल कॉलेज की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसका बड़ा भाई लवकुश पुणे में रहता है।
जानकारी होने पर वह घर के लिए निकल पड़ा। उसकी बहन और पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।