Violence Erupts Over Drain Dispute in Kunda Multiple Injured नाली के विवाद में चलाए ईंट पत्थर पांच घायल, केस, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsViolence Erupts Over Drain Dispute in Kunda Multiple Injured

नाली के विवाद में चलाए ईंट पत्थर पांच घायल, केस

Pratapgarh-kunda News - कुंडा में नाली के विवाद को लेकर 11 अप्रैल को पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के बाद विपक्षी पक्ष ने ईंट-पत्थर फेंककर कृष्णा देवी और अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तीरथ यादव और उसके परिवार के...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 12 April 2025 04:15 PM
share Share
Follow Us on
नाली के विवाद में चलाए ईंट पत्थर पांच घायल, केस

कुंडा, हिन्दुस्तान संवाद। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के चंदू की बाग अर्रो गांव निवासी कृष्णा देवी पत्नी राजाराम यादव ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि गांव के ही तीरथ यादव से नाली को लेकर विवाद चल रहा है। उसी मामले को लेकर 11 अप्रैल सुबह आठ बजे पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें प्रधान समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रधान के जाने के बाद ही विपक्षी अपने दो मंजिले छत से ईंट पत्थर की बौछार करने लगे, जिससे वह तथा अनिल कुमार, प्रद्युम्न कुमार, राम नेवाज, अनंत राम गंभीर घायल हो गए। पीड़िता कृष्णा देवी की तहरीर पर पुलिस ने तीरथ राज यादव, उसकी पत्नी रंजना यादव, निगम पत्नी नीरज यादव, विमला पत्नी शंकर लाल उसकी पुत्री गोलू, राम अंजोर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।