Allahabad University Reorganizes Proctorial Board with New Appointments इलाहाबाद विश्वविद्यालय : तीन डिप्टी और 33 सहायक प्रॉक्टर की तैनाती, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsAllahabad University Reorganizes Proctorial Board with New Appointments

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : तीन डिप्टी और 33 सहायक प्रॉक्टर की तैनाती

Prayagraj News - इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है, जिसमें तीन डिप्टी प्रॉक्टर और 33 सहायक प्रॉक्टर नियुक्त किए गए हैं। प्रो. केएन उत्तम, डॉ. अतुल नारायण सिंह और डॉ. अभिषेक कुमार को...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजMon, 21 April 2025 08:50 PM
share Share
Follow Us on
इलाहाबाद विश्वविद्यालय : तीन डिप्टी और 33 सहायक प्रॉक्टर की तैनाती

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड का कुछ बदलाओं के साथ पुनर्गठन किया गया है। इसमें तीन डिप्टी प्रॉक्टर और 33 सहायक प्रॉक्टर नियुक्त किए गए हैं। विज्ञान संकाय के लिए प्रो. केएन उत्तम को डिप्टी प्रॉक्टर बनाया गया है। वहीं, कला संकाय के लिए डॉ. अतुल नारायण सिंह, विधि और वाणिज्य संकाय के लिए डॉ. अभिषेक कुमार को डिप्टी प्रॉक्टर नियुक्त किया गया है। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के आदेश के बाद इस संबंध में रजिस्ट्रार प्रो. आशीष खरे ने पत्र जारी किया है। विज्ञान संकाय से डॉ. मनीष श्रीवास्तव, डॉ. शशिकांत शुक्ल, डॉ. ज्ञानचंद यादव, डॉ. अवनीश कुमार चतुर्वेदी, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव, डॉ. नगंगबम शरत सिंह, डॉ. पुष्पांक वत्स, डॉ. अभय प्रताप सिंह, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. महेंद्र तिवारी, डॉ. पूजा रानी और पूजा मीणा को सहायक प्रॉक्टर बनाया गया गया है।

कला संकाय से डॉ. सदफ सिद्दीकी, डॉ. जय सिंह, डॉ. रितु मोदी, डॉ. सरोज यादव, डॉ. कार्तिकेय मिश्र, डॉ. आशीष धर त्रिपाठी को सहायक प्रॉक्टर नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में डॉ. सुरेश चंद्र, डॉ. मीनाक्षी जोशी, डॉ. पवन कुमार शर्मा, डॉ. महविश अंजुम, डॉ. शिव कुमार यादव, डॉ. मनीष कुमार गौतम, डॉ. आनंद प्रताप चंद्र, डॉ. देवी प्रसाद सिंह, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश को सहायक प्रॉक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, विधि और वाणिज्य संकाय से डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. राहुल श्रीवास्तव, डॉ. विजयलक्ष्मी सिंह को सहायक प्रॉक्टर नियुक्त किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।