April 2025 Best Railway Employee Safety Award Akash Gupta Honored 11 रेलकर्मी संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsApril 2025 Best Railway Employee Safety Award Akash Gupta Honored

11 रेलकर्मी संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित

Prayagraj News - प्रयागराज में, आकाश गुप्ता को अप्रैल 2025 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी के संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उपेंद्र चंद्र जोशी ने 11 रेल कर्मचारियों को यह पुरस्कार प्रदान किया। आकाश ने एक संभावित...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 20 May 2025 09:22 PM
share Share
Follow Us on
11 रेलकर्मी संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्यालय में मंगलवार को आकाश गुप्ता को अप्रैल 2025 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी के संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एनसीआर के जीएम उपेंद्र चंद्र जोशी ने 11 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए। इनमें प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडल के संदीप गौड़, लोको पायलट कानपुर, अबू गुफरान अहमद, सहायक लोको कानपुर, लक्ष्मी कांत लोको पायलट कानपुर, नवनीत कुमार गुप्ता सहायक लोको पायलट कानपुर, खैमराम मीना भिंड, भालचन्द मीना सहायक सी एण्ड डब्ल्यू झांसी, संतोष कुमार जूनियर इंजीनियर झांसी, मनीष श्रीवास्तव गुड्स ट्रेन मैनेजर प्रयागराज, अंकित राय स्टेशन मास्टर मेजा रोड, गौरव कुमार ट्रेन मैनेजर खुर्जा और आकाश कुमार गुप्ता स्टेशन मास्टर बिरोही शामिल हैं।

वरिष्ठ पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि आकाश कुमार गुप्ता ने 14 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान गाड़ी संख्या जेजे 51 से सिग्नल का आदान-प्रदान के दौरान इन्होंने ब्रेकवान से 13वें वैगन में रॉड लटकता हुआ देखा। इन्होंने तुरंत ओएचई ऑफ करा कर ट्रेन को रुकवा दिया। इनकी सजगता एवं सतर्कता से एक संभावित दुर्घटना को बचाया जा सका।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।