BJP s Minority Awareness Campaign Waqf Reform Bill for Inclusive India कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों को छला : गणेश, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsBJP s Minority Awareness Campaign Waqf Reform Bill for Inclusive India

कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों को छला : गणेश

Prayagraj News - प्रयागराज में भाजपा ने वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का संकल्प है। उन्होंने वक्फ सुधार बिल को मुस्लिम महिलाओं और देश के...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजMon, 5 May 2025 08:30 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों को छला : गणेश

प्रयागराज मुख्य संवाददाता वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत भाजपा महानगर की ओर से सोमवार को नखास कोहना क्षेत्र में अल्पसंख्यक प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी हुई। इस मौके पर महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है और इसके लिए समाज की बुराइयों को समाप्त करना होगा। मोदी सरकार ने तीन तलाक जैसे विषय पर मुस्लिम महिलाओं की बेहतरी के लिए सुधार किया। वक्फ सुधार संशोधन बिल मुसलमानों के साथ देश हित में भी है। कांग्रेस ने हमेशा अल्पसंख्यक समाज को छलने का काम किया है। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है।

वक्फ सुधार बिल आम गरीब मुसलमानों व देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के महानगर संयोजक डॉ. शैलेश पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम समाज को सिर्फ वोटबैंक समझा। मोदी ने गरीबों के लिए योजनाएं लाई चाहे वह गरीब हिंदू हो या मुसलमान। वक्फ बिल संशोधन इसी का प्रमाण है। कार्यक्रम संयोजक असद बबली व सह संयोजक आनंद दुबे रहे। संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर अध्यक्ष नवाब खान ने किया। धन्यवाद ज्ञापन निगहत खान ने किया। कार्यक्रम में कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, मो. जुबैर खान, बिलाल अहमद, मो. शरीफ, एख़लाख हुसैन, सैयद उस्मान, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, इम्तियाज गुड्डू, सुनीता चोपड़ा, विजय श्रीवास्तव, विजय पटेल, मंजूर खान, मो. अकरम आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।