Delhi CM Rekha Gupta Faces Backlash Over Controversial Statement as Students Protest छात्रसभा ने फूंका दिल्ली की मुख्यमंत्री का पुतला, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsDelhi CM Rekha Gupta Faces Backlash Over Controversial Statement as Students Protest

छात्रसभा ने फूंका दिल्ली की मुख्यमंत्री का पुतला

Prayagraj News - दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विवादित बयान पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने पुतला फूंककर माफी की मांग की और कहा कि भाजपा हमेशा...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 10 April 2025 12:17 AM
share Share
Follow Us on
छात्रसभा ने फूंका दिल्ली की मुख्यमंत्री का पुतला

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विवादित बयान पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर समाजवादी छात्र सभा से जुड़े छात्रों ने बुधवार को पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सम्राट ने कहा भाजपा सत्ता के गुरूर में हमेशा पीडीए के लोगों को अपमानित करने का काम करती है। छात्रों ने मांग की कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता माफी मांगें। इस दौरान विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया और पुतला जलाते समय पुलिस और छात्रों में नोकझोंक भी हुई। विरोध करने वालों में छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव सचिन यादव, इकाई अध्यक्ष गौरव गोंड, अभिषेक यादव, यश कुशवाहा, विकास यादव, आलोक तिवारी, प्रियांशु भूर्तियां, अनुराग यादव, शैलेंद्र, मंतोष मौर्य, प्रतीक, नवनीत, विशाल, आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।