महाकुम्भ के श्रद्धालुओं की निष्काम सेवा को सराहा
Prayagraj News - प्रयागराज के नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयं सेवकों की महाकुम्भ के दौरान की गई सेवाओं की सराहना गोरखपुर सिविल डिफेंस के उप नियंत्रक एस पी सिंह ने की। उन्होंने वार्डेंस को सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी...
प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नागरिक सुरक्षा कोर प्रयागराज के स्वयं सेवकों की महाकुम्भ के दौरान दी गई सेवाओं की सराहना गोरखपुर सिविल डिफेंस के उप नियंत्रक एस पी सिंह ने की। उन्होंने सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में नागरिक सुरक्षा कोर प्रयागराज के वार्डेंस को संबोधित किया। कहा कि प्रयागराज के वार्डेंस ने महाकुम्भ के दौरान निष्काम सेवा भावना से श्रद्धालुओं की जो सेवा की है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए वह कम है। कहा कि चीफ वार्डेन अनिल कुमार के नेतृत्व में जो सराहनीय कार्य किया है, उससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। समारोह में गोरखपुर नागरिक सुरक्षा के डिप्टी कंट्रोलर एसपी सिंह ने महाकुम्भ में दी गई सेवाओं के लिए चीफ वार्डेन व प्रखंडों के डिविजनल वॉर्ड्स को स्मृति चिह्न, बुके शॉल भेंटकर कर सम्मानित किया।
अध्यक्षता डिप्टी कंट्रोलर प्रयागराज नीरज मिश्र व संचालन वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक राकेश कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान पूर्व उप नियंत्रक आरके शुक्ल, संजीव कुमार बाजपेई, रौनक गुप्ता, एलके अहेरवार, महेंद्र सक्सेना, आशीष बाजपेयी, श्रीकृष्ण तिवारी, मनी महारा, रमन जैन, राजेश पाठक, राजेंद्र तिवारी ‘दुकान आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।