India Vikas Parishad Mangalam Branch Takes Oath with New Officers मंगलम शाखा की कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsIndia Vikas Parishad Mangalam Branch Takes Oath with New Officers

मंगलम शाखा की कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व

Prayagraj News - भारत विकास परिषद मंगलम शाखा का शपथ ग्रहण समारोह सिविल लाइंस स्थित होटल में आयोजित किया गया। नए पदाधिकारियों में वीपी गुप्ता (अध्यक्ष), सुनील श्रीवास्तव (सचिव) और प्रदीप श्रीवास्तव (कोषाध्यक्ष) शामिल...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 10 April 2025 08:54 PM
share Share
Follow Us on
मंगलम शाखा की कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व

भारत विकास परिषद मंगलम शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। वीपी गुप्ता ने अध्यक्ष, सुनील श्रीवास्तव ने सचिव और प्रदीप श्रीवास्तव ने कोषाध्यक्ष के पद का दायित्व संभाला। साथ ही डॉ. श्यामल मुखर्जी, सुशील दुबे, जितेन्द्र कुमार, सुधीर पांडेय और दीपा जोशी ने संयोजक व वीरेन्द्र कपूर ने संयुक्त सचिव का पदभार ग्रहण किया। परिषद के संरक्षक नागेन्द्र सिंह ने कहा कि मंगलम शाखा सामाजिक सरोकार के लिए समर्पित है। उन्होंने नए पदाधिकारियों को निष्ठापूर्ण कार्य के लिए प्रेरित किया। आरएस सिंह और अमित श्याम ने नए पदाधिकारियों को शॉल भेंटकर अभिनंदन किया। इस दौरान शिवनंदन गुप्ता, अनामिका बरनवाल, निखिलेश श्रीवास्तव, राकेश मित्तल, कमलाकांत पांडे, सुनील धवन, उमेश भट्ट, सुधीर द्विवेदी, जाह्नवी मिश्रा, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।