Ninth Triennial Conference of North Central Railway Employees Union Held रेल कर्मचारियों की समस्याओं को रेल मंत्री तक पहुंचाएंगे : नंदी, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsNinth Triennial Conference of North Central Railway Employees Union Held

रेल कर्मचारियों की समस्याओं को रेल मंत्री तक पहुंचाएंगे : नंदी

Prayagraj News - उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ का नौवां त्रैवार्षिक अधिवेशन रविवार को डीआरएम कार्यालय में हुआ। औद्योगिक विकास मंत्री नंदी गोपाल गुप्ता ने रेल कर्मचारियों की समस्याओं को रेल मंत्री तक पहुंचाने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 27 April 2025 08:29 PM
share Share
Follow Us on
रेल कर्मचारियों की समस्याओं को रेल मंत्री तक पहुंचाएंगे : नंदी

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की ओर से नौवां त्रैवार्षिक अधिवेशन रविवार को डीआरएम कार्यालय में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास मंत्री नंदी गोपाल गुप्ता ने कहा कि वह रेल कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों की वकालत करते हुए उनकी समस्याओं को रेल मंत्री तक पहुंचाने में पीछे नहीं रहेंगे। इस अवसर पर मंत्री नंदी ने नई कार्यकारिणी चुनाव के बाद रूपम पांडेय को जोन महामंत्री और हेमंत विश्वकर्मा को अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष राजा राम मीणा व मंच संचालन हेमंत विश्वकर्मा ने किया। मुख्य वक्ता अशोक शुक्ला (राष्ट्रीय मंत्री बीएमएस) ने अपनी बात रखी। अधिवेशन का उद्घाटन महापौर गणेश केसरवानी ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय त्रिपाठी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राधा बल्लभ त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर पीएस चौहान उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यालय एवं प्रयागराज मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद की। अधिवेशन में नए जोनल कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें हेमंत विश्वकर्मा केंद्रीय अध्यक्ष व रूपम पांडेय को उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ का महामंत्री चुना गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।