Nishad Party President Dr Sanjay Kumar Nishad Advocates Development of Shrungverpur Dham विरासत से विकास का लक्ष्य तय कर रहा शृंग्वेरपुरधाम : डॉ. संजय निषाद , Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsNishad Party President Dr Sanjay Kumar Nishad Advocates Development of Shrungverpur Dham

विरासत से विकास का लक्ष्य तय कर रहा शृंग्वेरपुरधाम : डॉ. संजय निषाद

Prayagraj News - प्रयागराज में, डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि शृंग्वेरपुरधाम का विकास प्रदेश सरकार द्वारा आठ वर्षों में बेमिसाल कार्यों से हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस स्थल पर विशेष सुविधाओं के निर्माण और...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजMon, 31 March 2025 07:27 PM
share Share
Follow Us on
विरासत से विकास का लक्ष्य तय कर रहा शृंग्वेरपुरधाम : डॉ. संजय निषाद

प्रयागराज, संवाददाता। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल ‘निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि शृंग्वेरपुरधाम पौराणिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक केंद्र है। प्रदेश सरकार इसके समग्र विकास के लिए आठ वर्षों में बेमिसाल कार्य कर रही है। वन गमन के दौरान शृंग्वेरपुरधाम में भगवान श्रीराम ने निषादराज गुह्य को गले लगाया था। उस स्थल पर 51 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा और पार्क का निर्माण करके सरकार ने मछुआ समाज को नई पहचान दिलाने का काम किया है। शृंग्वेरपुरधाम विरासत से विकास का लक्ष्य तय कर रहा है। यह बातें उन्होंने सोमवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।

डॉ. निषाद ने कहा कि शृंग्वेरपुरधाम में अति विशिष्ट अतिथिगृह, अक्षरधाम मंदिर की तरह सजीव चित्रण केंद्र और संग्रहालय के निर्माण की मांग मुख्यमंत्री से की है। साथ ही गुह्यराज निषाद की जयंती पर तीन अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की भी मांग की है। शृंग्वेरपुरधाम में निषाद पार्टी का दो दिवसीय अधिवेशन एक अप्रैल से होगा। पार्टी की ओर से तीन अप्रैल को महाराजा गुह्यराज निषाद की जयंती मनाई जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अधिवेशन में पार्टी की रणनीति, राज्यों में होने वाले आगामी चुनाव, प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति तय की जाएगी। मंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की जनता गुंडा, माफिया, भाई-भतीजावाद व भ्रष्टाचार से त्रस्त थी। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश हर क्षेत्र में उन्नति कर रहा है। एक प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि सपा के आदर्श डॉ. लोहिया नहीं बल्कि औरंगजेब हैं। 70 वर्षों में पहली बार निषाद समाज को सम्मान मिला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।