Nishad Party s National Convention Key Decisions for Bihar Elections and Community Development जो नहीं करेगा काम, पार्टी से होगा बाहर : संजय निषाद, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsNishad Party s National Convention Key Decisions for Bihar Elections and Community Development

जो नहीं करेगा काम, पार्टी से होगा बाहर : संजय निषाद

Prayagraj News - प्रयागराज में निषाद पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के तहत चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ....

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 2 April 2025 08:09 PM
share Share
Follow Us on
जो नहीं करेगा काम, पार्टी से होगा बाहर : संजय निषाद

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शृंग्वेरपुर में चल रहे निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल ‘निषाद पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन तमाम प्रस्तावों पर मुहर लगी। तय हुआ कि आगामी बिहार विधानसभा के चुनाव में पार्टी एनडीए के नेतृत्व में ताल ठोकेगी। पार्टी की राष्ट्रीय व बिहार की राज्य कमेटी ने फैसला लिया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को भाजपा से सीट लेकर चुनाव में भेजा जाए। प्रस्ताव पर सहमति बन गई।

अधिवेशन के दूसरे दिन निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने शृंग्वेरपुर धाम के राम-केवट घाट पर गंगा स्नान किया। बाद में मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। दूसरे दिन राजनीतिक प्रस्ताव, आरक्षण पर प्रस्ताव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चर्चा की और कहा कि निषाद पार्टी का गठन मछुआ समाज की राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षिक व आर्थिक उत्थान और हमारी संस्कृत व विरासत को पुनर्जीवित करने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि मछुआ समाज की सभी उपजातियों की सुरक्षा, समृद्धि, खुशहाली का जो सपना निषाद पार्टी बनाते समय देखा था, आज वो धीरे-धीरे पूर्ण होता दिख रहा है।

डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा की निषाद पार्टी ने इन 10 साल में निषादराज गुह्य की महान सांस्कृतिक विरासत का सम्मान रखते हुए, प्रदेश सरकार में तीन वर्षों में संवैधानिक पद पाने के पश्चात उन्होंने प्रदेश के मछुआ समाज के विकास के लिए कई नीतियों में भारी विरोध के बाद बदलाव आवाज उठाई। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (मत्स्य पालन हेतु), निषाद राज बोट योजना, माता सुकेता केज कल्चर, मत्स्य पालक कल्याण कोष के अन्तर्गत (शिक्षा, चिकित्सा, विवाह, आवास, हाई मास्क लाइट, दैवीय आपदा समते अन्य मदों में) मछुआ समाज के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक और संवैधानिक परंपराओं के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान किया जा रहा है।

अधिवेशन में यह भी प्रस्ताव हुए पास

- पार्टी में निष्क्रिय पदाधिकारियों का निष्कासन और निलंबन किया जाएगा।

- दायित्व सही से निर्वहन नहीं करने पर पद स्वतः समाप्त माना जाएगा।

- पार्टी के विस्तार के लिए दूसरे राज्यों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। प्रादेशिक टीम को राष्ट्रीय कमेटी में भेजेंगे।

-राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय सचिव, व राष्ट्रीय कमेटी के अन्य पदों में विस्तार कर राष्ट्रीय कमेटी का विस्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।