केंद्रीय शिक्षा मंत्री से आध्यात्मिक विवि की रखी मांग
Prayagraj News - प्रयागराज के महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से एक अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक विश्वविद्यालय खोलने की मांग की। नगर निगम सदन ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास...

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से प्रयागराज में अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक विश्वविद्यालय खोलने की मांग की। महापौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से गुरुवार को सर्किट हाउस में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
महापौर ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि नगर निगम सदन ने 17 फरवरी को प्रयागराज में अंतर्राष्ट्रीय आध्यातमिक विश्वविद्यालय खोलने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया। नगर निगम कार्यकारिणी ने भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
महापौर ने मंत्री को बताया कि प्रयागराज के ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को देखते हुए यहां इस प्रकार के विश्वविद्यालय की स्थापना न केवल स्थानीय विकास को बढ़ावा देगी, बल्कि देश और विदेश के शोधार्थियों को भी आकर्षित करेगी।
मंत्री ने प्रस्ताव पत्र को सहर्ष स्वीकार किया और महापौर की पहल की सराहना करते हुए इसे एक दूरदर्शी सोच बताते हुए प्रस्ताव पर मंत्रालय में चर्चा का आश्वासन दिया। महापौर के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक विश्वविद्यालय पर मंत्री के साथ 20 मिनट तक चर्चा हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।