Body of Unknown Elderly Woman Found on Raebareli-Lucknow Railway Track रेलवे ट्रैक पर मिला बुजुर्ग महिला का शव, Raebareli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRaebareli NewsBody of Unknown Elderly Woman Found on Raebareli-Lucknow Railway Track

रेलवे ट्रैक पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

Raebareli News - हरचंदपुर में रायबरेली-लखनऊ रेलमार्ग पर एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिला है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच जारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेलीSat, 10 May 2025 12:09 AM
share Share
Follow Us on
रेलवे ट्रैक पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

हरचंदपुर,संवाददाता। रायबरेली-लखनऊ रेलमार्ग पर शुक्रवार को एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद पुलिस ने बरामद किया। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाईं हैं। रेलवे की सूचना पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया है। सिरसाघाट मार्ग के पश्चिम रेलवे क्रॉसिंग गेट के पास शुक्रवार की सुबह के समय रेलवे लाइन पर वृद्ध महिला का शव पाया गया। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुटने लगीं। स्टेशन मास्टर उपासना दुबे की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास में महिला की शिनाख्त की लेकिन सफलता नहीं मिली। जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर लगभग 60 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गयी हैं।

महिला के पास से कुछ दवाएं मिली हैं। पहचान के अभाव में शव जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया हैं। जांच की जा रहीं हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।