Young Man Commits Suicide in Madhouli Village Family Conducts Last Rites युवक ने फांसी लगाकर जान दी, Raebareli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRaebareli NewsYoung Man Commits Suicide in Madhouli Village Family Conducts Last Rites

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Raebareli News - उन्नत खेड़ा मजरे मेड़ौली गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। मृतक पप्पू, उम्र 35 वर्ष, अपने घर के अंदर फांसी लगाकर मरा पाया गया। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने घटना...

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेलीTue, 15 April 2025 12:21 AM
share Share
Follow Us on
युवक ने फांसी लगाकर जान दी

खीरों संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंतर्गत उन्नत खेड़ा मजरे मेड़ौली गांव के एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। उन्नत खेड़ा मजरे मेड़ौली गांव निवासी बनवारी के दरवाजे सोमवार की सुबह छह बजे के लगभग उसके बड़े पुत्र पप्पू उम्र लगभग 35 वर्ष का शव रखा हुआ था। इसके बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। मृतक के पिता ने बताया कि उसके पुत्र ने देर रात घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी दो बेटियां हैं। एक की उम्र 5 वर्ष और दूसरी बेटी की उम्र 7 वर्ष है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।