बाइक रैली से सरकार की उपलब्धियां गिनाएगी भाजपा
Rampur News - रामपुर में भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को स्थापना दिवस के अवसर पर ओजस्वी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने युवा कार्यकर्ताओं को बाइक रैली में शामिल होने का आह्वान किया, जो...

रामपुर। भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को स्थापना दिवस एवं आठ साल उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां के प्रचार प्रसार के अभियान के अंतर्गत, ओजस्वी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। बैठक में जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी भारतीय जनता पार्टी की शक्ति हो और आप युवा कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष अभियान आया है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत आप सभी युवाओं को पूरे जनपद से युवाओं को अपनी बाइक के साथ इकट्ठे करने हैं। 11 अप्रैल को भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले बाइक रैली का आयोजन होगा। बाइक रैली सुबह 11 बजे प्रारंभ होगी और सिविल लाइंस रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ होकर पूरे नगर विधानसभा में भ्रमण करके आंबेडकर पार्क पर समाप्त होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में इस बाइक रैली में शामिल होने का आह्वान किया। कहा कि रैली में शामिल होकर उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करने का काम करें और रैली को सफल बनाएं। बैठक में जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, जिला उपाध्यक्ष मोहन कुमार लोधी, जिला मंत्री महेंद्र सैनी, लाल मन तोमर, विकास दीक्षित, राहुल गुप्ता, ऋषभ ठाकुर,अमित चंद्रा, प्रशांत शर्मा, आकाश सक्सेना आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।