Historic Tiranga Yatra Celebrates Indian Army s Operation Sindoor Success सैफनी में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsHistoric Tiranga Yatra Celebrates Indian Army s Operation Sindoor Success

सैफनी में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Rampur News - भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में गुरुवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी के नेतृत्व में यह यात्रा थाने के सामने से शुरू हुई, जिसमें...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरFri, 23 May 2025 02:33 AM
share Share
Follow Us on
सैफनी में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

भारतीय सेना के पराक्रमी ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के सम्मान में गुरुवार को नगर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा शाम के समय थाने के सामने से शुरू हुई। यात्रा में देशभक्ति के जोश और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे नारों ने पूरे माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया। भारी संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक इस यात्रा में हिस्सा लिया, जिससे राष्ट्रीय एकता और सेना के प्रति सम्मान का संदेश प्रसारित हुआ।

इस अवसर पर यात्रा के संयोजक आशीष गुप्ता, धर्मपाल सिंह लोधी, आकाश सक्सेना, गौरव भटनागर, वसीम अंसारी, रिंकू शर्मा, मधुर गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, भीम जोशी, मुदित गुप्ता, सभासद राजेश वाल्मीकि, चंद्रपाल सिंह, अजीम अंसारी, हंसराज सागर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।