India and Pakistan Agree to Ceasefire A Step Towards Peace दोनो देशो के बीच सीजफायर समझौते का फैसला स्वागत योग्य, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsIndia and Pakistan Agree to Ceasefire A Step Towards Peace

दोनो देशो के बीच सीजफायर समझौते का फैसला स्वागत योग्य

Rampur News - भारत और पाकिस्तान सीजफायर के समझौते पर सहमत हो गए हैं। दोनों देश भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे से सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद करेंगे। यह समझौता दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSun, 11 May 2025 03:58 AM
share Share
Follow Us on
दोनो देशो के बीच सीजफायर समझौते का फैसला स्वागत योग्य

भारत और पाकिस्तान सीजफायर के समझोते के लिए सहमत हो गए हैं। भारतीय विदेश सचिव ने शनिवार को इसकी पुष्टि कर दी है। जिस पर सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। जिस पर लोगों का कहना है कि विश्व में शांति कि लिए के लिए युद्ध को रोकना बहुत जरूरी है। कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसको उसी की भाषा में समझाते हुए हमारी सेना ईंट का जबाव पत्थर देने के लिए तैयार बैठी है।

साथ ही कहा कि पाकिस्तान अब अगर कोई भी हरकत करेगा तो हमारी सेना उसको फिर से घर में घुसकर मारने के लिए तैयार है। -दोनों देशों के मध्य जो सीज फायर का जो समझौता हुआ है । यह दोनों देशों के द्वारा अच्छा कदम है हम इसका स्वागत करते हैं। जिससे दोनों देशों में अमन और चैन बना रहेगा। रचना,ग्रहणी -भारत और पाक के बीच सीज फायर का समझौता एक सरहनीय कदम है। हम इस समझौते का स्वागत करते है। दोनों देशो के लिए यह फैसला अहम है। दिव्या,ग्रहणी -शांति हमेशा सुखद एवं आदर्श होती है। पाक डी जी एम ओ का भारतीय डी जी एम ओ को फोन कर युद्धविराम का यह प्रयास अंतिम रूप से तभी स्थायी हो सकता है जबकि आतंकी गतिविधियों को पाक की भूमि और भूमिका दोनों उपलब्ध न हों। स्थिति पर चौकन्नी नज़र अवश्य बनी रहना ज़रूरी है। शैलेंद्र शर्मा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष,उ०प्र० उद्योग व्यापार मंडल -मीडिया के माध्यम से पता चला भारत और पाकिस्तान में सीज़ फायर का समझैता हो गया है। भारत को जो काम करना था वह उसके फौजियों ने बहुत शौर्य के साथ पूरा किया है। आतंकवादियों के चीथड़े उड़ा दिए जिन्होंने पहलगाम में काय रता पूर्ण कृत्य किया था। हिंदुस्तानी फौजियों का शौर्य पूरी दुनिया ने देखा। विपुल गुप्ता,व्यापारी नेता -सीजफायर के साथ ही भारत और पाक को दोनों देशों में भी भविष्य के लिए शांति हेतु ऐसे कड़े नियम बनाने चाहिए जिससे कि मानवता हमेशा आवाद रहे आतंकवाद का नाश करने के लिए शांति व्यवस्था और सीजफायर जरूरी था। सुनील यादव ,राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी -शांति व्यवस्था को देखते हुए दोनो देशो के बीच यह फैसला अहम है। सरकार की ओर से लिए गए इस फैसले का समर्थन करते है। इस फैसले से दोनो ही देशो में शांति व्यवस्था कायम रहेगी। अली नाजिम अली, युवा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।