गंज में छात्र से अपहरण कर किया कुकर्म, दो पर केस दर्ज
Rampur News - गंज थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते एक 13 वर्षीय किशोर का अपहरण किया गया। आरोपी उसे अमरूद के बाग में ले गए और उसके साथ कुकुर्म किया। किशोर ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ...

गंज थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते एक किशोर का अपहरण कर लिया। आरोपी किशोर के मुंह पर कपड़ा बांध उसे अमरूद के बाग में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ कुकुर्म की घटना को अंजाम दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी एक ग्रामीण का बेटा 13 साल का है। उनका बेटा खाना खाकर घर से निकाला था। जैसे ही किशोर मदरसे के पास पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर आए इराफ और नवेद आ गए। दोनों आरोपियों ने किशोर को पकड़ लिया। इसके बाद किशोर के मुंह पर कपड़ा बांधकर अपहरण कर एक अमरूद के बाग में ले गए। वहां दोनों आरोपियों ने किशोर के साथ कुकुर्म किया। मौका मिलते ही किशोर ने पुलिस को किसी तरह सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने तहरीर के आधार पर नावेद और इराफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गंज पवन कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।