सागौन की लकड़ी चोरी करने पर केस
Rampur News - बिलासपुर। डंडिया वन से सागौन की लकड़ी चोरी करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।मंगलावर की सुबह वनरक्षक सोमपाल सिंह द्वारा

बिलासपुर। डंडिया वन से सागौन की लकड़ी चोरी करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलावर की सुबह वनरक्षक सोमपाल सिंह द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते सोमवार की रात तीन चोर डंडिया वन में घुस आए। उन्होंने सागौन के महंगे पेड़ों का कटान शुरू कर दिया। कर्मचारी एकत्रित होकर मौके पर पहुंच गए। उनके पहुंचने पर पेड़ काट रहे सभी आरोपी मौके से भागने लगे। लेकिन, भागते समय उन्होंने दो आरोपियों की शिनाख्त कर ली। प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी दिलीप सिंह, गुरदीप सिंह उर्फ गोल्डी निवासी गांव पिपलिया महतो तथा एक अज्ञात सहित तीन पर केस दर्ज किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।