पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच जख्मी
Rampur News - पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई, जिसमें पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जिनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर रामपुर रेफर कर दिया गया। विवाद सत्यपाल और ब्रजलाल...

पेड़ काटने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठीडन्डे चले, जिसमें पांच लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से तीन की हालत गंभीर होने पर रामपुर रेफर कर दिया गया। गांव निवासी सत्यपाल और ब्रजलाल पक्ष के बीच विवाद चला आ रहा है। बुधवार को दोनों पक्ष पेड़ काटने के आरोप-प्रत्यारोप के साथ भिड़ गए। दोनों पक्षों का एक-दूसरे पर उनके यूकेलिप्टस के पेड़ काटने का आरोप है। मारपीट में एक पक्ष के सत्यपाल, गिरीराज, विकास और दूसरे पक्ष के दिनेश व ब्रजलाल जख्मी हो गए। सीएचसी से हालत गंभीर होने पर दिनेश, ब्रजलाल व सत्यपाल को रामपुर रेफर कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।