Farmers Issues Addressed in Nakur Bhakiyu Monthly Meeting Protest Threatened किसानों की समस्याओं पर मंथन किया, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsFarmers Issues Addressed in Nakur Bhakiyu Monthly Meeting Protest Threatened

किसानों की समस्याओं पर मंथन किया

Saharanpur News - नकुड़ भाकियू (टिकैत) की मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण किसान संकट में हैं। बिजली और संसाधनों की कमी से परेशान किसान एकजुट होने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरThu, 10 April 2025 03:02 AM
share Share
Follow Us on
किसानों की समस्याओं पर मंथन किया

नकुड़ भाकियू (टिकैत) की मासिक बैठ़क में किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर मंथन किया गया। संगठ़न के पदाधिकारियों ने समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

बुधवार को ब्लाक सभागार में आयोजित भाकियू की मासिक बैठक में मंडल अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश का किसान भुखमरी के कगार पर है। किसानों को सिचाईं के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही हैं, किसानों के लिए अधिकतर चकरोड़ बंद पड़ी है। सरकारी दफतरों में अधिकारी व कर्मचारी नहीं मिलते जिसके कारण किसानों को कईं कईं दिन चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। नवनियुक्त प्रदेश सचिव मेवाराम गुर्जर, प्रदीप ठाकुर ने किसानों से एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर चार सूत्रीय मांगपत्र तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष बलेंद्र चौधरी, हाजी तहसीन, आदिल हसन, सुरेंद्रसिंह लाड्डी, कमलेश ख़ारी, हरिसिंह, संजय चौधरी, इदरीस अहमद, नेत्रपाल, प्रवीण, राजीव, धर्मेंद्र, गुरूनाम, गुरमीत, देवीसिंह आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।