Saharanpur Writer Rajiv Upadhyay Urges CM Yogi Adityanath to Recognize District as Dharam Setu Nagari जिले को धर्म सेतु नगरी घोषित करने की मांग, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsSaharanpur Writer Rajiv Upadhyay Urges CM Yogi Adityanath to Recognize District as Dharam Setu Nagari

जिले को धर्म सेतु नगरी घोषित करने की मांग

Saharanpur News - सहारनपुर के लेखक राजीव उपाध्याय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने जिले को 'धर्म सेतु नगरी' के रूप में मान्यता देने की मांग की है। उपाध्याय ने क्षेत्र की धार्मिक और...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSat, 19 April 2025 01:04 AM
share Share
Follow Us on
जिले को धर्म सेतु नगरी घोषित करने की मांग

सहारनपुर। लेखक एवं शोधकर्ता राजीव उपाध्याय यायावर ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर जिले को धर्म सेतु नगरी के रूप में मान्यता देने की मांग का है। पत्र में लिखा है कि सहारनपुर गंगा और यमुना के मध्य स्थित पवित्र भूभाग है, जो शिवालिक पर्वतों की गोद में बसा है। यह क्षेत्र ऋग्वेद कालीन सभ्यता से जुड़ा है और यहाँ आज भी उत्तर ऋग्वैदिक काल के पुरातात्विक अवशेष मिलते हैं। उपाध्याय ने लिखा कि जिस प्रकार हरियाणा ब्रह्म भूमि और उत्तराखंड देवभूमि कहते है, उसी तरह सहारनपुर तो धर्म सेतु नगरी कहा जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।