UP Government Distributes 4 55 Crore Certificates to 95 Beneficiaries Under Chief Minister Farmer Accident Welfare Scheme मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण के 95 लाभार्थियों को दिए 4.55 करोड़, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsUP Government Distributes 4 55 Crore Certificates to 95 Beneficiaries Under Chief Minister Farmer Accident Welfare Scheme

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण के 95 लाभार्थियों को दिए 4.55 करोड़

Saharanpur News - सहारनपुर। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 95 लाभार्थियों को 4.55 करोड़ रुपये के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरTue, 17 June 2025 12:03 AM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण के 95 लाभार्थियों को दिए 4.55 करोड़

सहारनपुर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 95 लाभार्थियों को 4.55 करोड़ रूपये स्वीकृति के प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में अंबेडकर नगर में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। जिले में ये कार्यक्रम कलक्ट्रेट सभागार सहित तहसीलों में भी आयोजित हुआ। जिले में योजना में 95 लाभार्थियों को चार करोड पचपन लाख पचास हजार रूपये की धनराशि की स्वीकृति के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिसमें 60 लाभार्थियों को कलेक्ट्रेट सभागार में 2.87 करोड एवं तहसील स्तर पर हुए कार्यक्रमों में 35 लाभार्थियों को 1.6850 करोड की धनराशि की स्वीकृति के प्रमाण पत्र वितरित किये गए।

कार्यक्रम संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी, विधायक नकुड मुकेश चौधरी, विधायक रामपुर देवेंद्र निम, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, डीएम मनीष बंसल व भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी, एडीएम एफ सलिल कुमार पटेल आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।