Woman Injured by Bull Attack in Nanouta Villagers Rescue Her सांड के हमले में महिला घायल सांड के हमले में महिला घायल , Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsWoman Injured by Bull Attack in Nanouta Villagers Rescue Her

सांड के हमले में महिला घायल सांड के हमले में महिला घायल

Saharanpur News - नानौता में एक महिला सांड के हमले में घायल हो गई। महिला ने शोर मचाया, जिससे ग्रामीणों ने उसे बचाया। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने बेसहारा गोवंशों के लिए गोशाला की मांग की।

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSat, 24 May 2025 01:22 AM
share Share
Follow Us on
सांड के हमले में महिला घायल  सांड के हमले में महिला घायल

नानौता सड़क पर जा रही एक महिला पर सांड ने हमला कर घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने महिला को बमुश्किल सांड के चंगुल से छुड़ाया। घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। क्षेत्र के गांव काशीपुर निवासी करीब 60 वर्षीया महिला सविता देवी पत्नी जसपाल सिंह घर के बाहर गली में खड़ी थी। इसी दौरान एक सांड आ गया। महिला के पुत्र मनीष कुमार ने बताया कि सांड ने उसकी माता को टक्कर मारकर घायल कर दिया। महिला ने सड़क पर खड़ी एक ट्रॉली के नीचे घुसकर अपनी जान बचाई। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों द्वारा बड़ी मुश्किल से सांड को वहां से भगाया गया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल हो गई।

महिला को नानौता सीएचसी ले जाया गया। ग्रामीणों ने बेसहारा गोवंशों को गोशाला भिजवाने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।