वक्फ संशोधन बिल के नाम पर फैलाई विपक्षियों ने भ्रांतियां : बसित अली
Sambhal News - भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने वक्फ सुधार जन जागरण अभियान 2025 का आयोजन किया। इसमें चौधरी हरेंद्र सिंह ने वक्फ संशोधन बिल का समर्थन किया, जबकि सैय्यद शान अली ने सम्मान न मिलने का आरोप...

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, एकता विहार कालोनी पर अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बासित अली बक्फ सुधार जनजागरण अभियान 2025 को जिला कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला में प्रस्तावना रखते हुए चौधरी हरेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल मुसलमान के हित में है, लेकिन विपक्ष द्वारा उन्हें बरगलाया जा रहा है। अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बसित अली ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल दोनों सदनों में पास हो गया है अब बिल को लेकर विपक्ष भ्रांतियां फैला रहा है। विपक्ष के झूठ और ब्रह्मजाल को दूर करने के लिए वक्त सुधार जन जागरण अभियान प्रारंभ किया गया है। इसमें हमको बताना है कि किस तरह पूर्व में वक्फ द्वारा पसमांदा मुसलमान, पिछडे वर्ग के साथ हिंदू सिख ईसाई समाज के धार्मिक स्थलों जमीनों पर अवैध कब्जा था। विधेयक से बौखला कर विपक्ष वक्फ जमीनों पर कब्जा बनाए रखने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। सपा और कांग्रेस के घिनोने कृत्य को उजागर करने एवं अल्पसंख्यकों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए वक्फ सुधार जन जागरण अभियान प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहा है। जिसमें संपर्क संवाद एवं मीडिया सोशल मीडिया के द्वारा बक्फ सुधार अभियान को समाज तक लेकर जाना है। वक्फ संशोधन बिल के नाम पर मुसलमान में जो तरह-तरह की भ्रांतियां विपक्षों द्वारा फैलाई जा रही है वह बिल्कुल गलत हैं। केवल भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसने आज तक किसी जाति विशेष के लिए कोई भी योजनाएं नहीं दी बल्कि हर जाति हर वर्ग के लिए सभी योजनाओं को दिया गया है। भीष्म शर्मा,डॉ. अनामिका यादव, परमेश्वर लाल सैनी, डॉ नरेंद्र सिंह, सुगंधा सिंह, हनी यादव, हिरदेश यादव, इमरान तुर्की, दानिश अली, गुलजार अहमद, मनोज कठेरिया, जयप्रकाश गुप्ता, मुकुल रस्तोगी, सौरभ गुप्ता, आकाश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
सैय्यद शान अली ने लगाया सम्मान नहीं देने का आरोप
संभल। भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित वक्फ सुधार जनजागरण अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता सैय्यद शान अली ने सम्मान नहीं देने पर पार्टी पदाधिकारियों पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वक्फ जनजागरण सुधार समिति के वह जिला सहसंयोजक हैं लेकिन उन्हें कार्यक्रम में मंच पर भी स्थान नहीं दिया गया और जो संयोजक नहीं थे, उन्हें मंच पर बैठाया गया। शान अली ने बताया कि सम्मान नहीं मिलने पर वह बैठक छोड़कर चले आए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।