राज्यमंत्री के आवास पर दिनेश शर्मा का स्वागत
Sambhal News - राज्यमंत्री गुलाब देवी के आवास पर पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा का स्वागत किया गया। उन्होंने रायसत्ती देवी मंदिर में भगवान परशुराम की जयंती मनायी। सुबह पांच बजे ट्रेन से चन्दौसी पहुंचे डा. शर्मा...

राज्यमंत्री गुलाब देवी के आवास पर बुधवार की सुबह पूर्व उपमुख्यमंत्री, राज्यसभा सदस्य और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. दिनेश शर्मा पहुंचे। जहां उनका राज्यमंत्री और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके साथ उन्होंने रायसत्ती देवी मंदिर में भगवान परशुराम की जयंती मनायी। पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बुधवार की सुबह पांच बजे ट्रेन से चन्दौसी पहुंचे। नगर में होते हुए वह बहजोई में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। सुबह नो बजे वह सुभाष रोड स्थित माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के आवास पर पहुंचे। जहां राज्यमंत्री की बेटी ब्लॉक प्रमुख डा. सुगंधा सिंह और जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान उन्हे तिलक, पटका और राधाकृष्ण की मूर्ति भेंट की गई। उसके बाद मोहल्ला रायसत्ती स्थित देवी मंदिर में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती मनाती। उसके बाद वह संभल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान राज्यमंत्री गुलाब देवी के पति रामपाल सिंह, पूर्व एमएलसी चंद्रपाल सिंह, नगरध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, रामौतार शर्मा, सतीश अरोरा, डॉ टीएस पाल, मनोज कठेरिया, रोहित दिवाकर, देवेंद्र मोनु, अंकित जैन, सुधीर मल्होत्रा, विकास वार्ष्णेय, अभिनव शर्मा, संजय बंसल, राजकुमार यादव, संजय सांख्यधर, सभासद तरुण नीरज, उर्मिला कनोजिया, अमन कोरी, शिवकुमार सैनी, मनोज दिवाकर, आकाश आहूजा, ऋत्विक सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।