Domestic Violence Escalates Wife Mutilates Husband Then Consumes Acid झगड़े के बाद पति का प्राइवेट पार्ट काटकर पिया तेजाब, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsDomestic Violence Escalates Wife Mutilates Husband Then Consumes Acid

झगड़े के बाद पति का प्राइवेट पार्ट काटकर पिया तेजाब

Sambhal News - असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू कलह के चलते पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया और बाद में तेजाब पी लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके में...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलFri, 23 May 2025 04:07 AM
share Share
Follow Us on
झगड़े के बाद पति का प्राइवेट पार्ट काटकर पिया तेजाब

असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात पति-पत्नी के बीच चली आ रही तनातनी ने उग्र रूप ले लिया। विवाद के बाद गुस्साई पत्नी ने पहले पति का प्राइवेट पार्ट काट लिया और फिर खुद तेजाब पी लिया। दंपति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पुलिस के संज्ञान में है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की बुधवार रात घरेलू कलह में पति से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसी बीच गुस्से में आकर महिला ने पति का प्राइवेट पार्ट काट लिया।

परिजन युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के कुछ ही देर बाद महिला ने घर में रखा तेजाब पी लिया। जिससे उसकी हालत भी बिगड़ गई। आनन-फानन में महिला को मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोग दबी जुबान में इस घरेलू झगड़े के पीछे के कारणों पर अटकलें लगा रहे हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी के चार साल हो गए हैं। परिवार के लोग तभी से उसे दहेज के प्रताड़ित कर रहे हैं। जिससे घर में कलह होने लगी। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पत्नी द्वारा पति के प्राइवेट पार्ट काटे जाने की जानकारी मिली है। जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।