Grand Baisakhi Festival Celebrated with Punjabi Folk Dance in Chandosi वैशाखी कार्यक्रम में रही पंजाबी लोकनृत्य की धूम, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsGrand Baisakhi Festival Celebrated with Punjabi Folk Dance in Chandosi

वैशाखी कार्यक्रम में रही पंजाबी लोकनृत्य की धूम

Sambhal News - चन्दौसी में आराध्या वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा गरिमामय वैशाखी का पर्व मनाया गया। इस दौरान पंजाबी लोक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSun, 13 April 2025 03:00 AM
share Share
Follow Us on
वैशाखी कार्यक्रम में रही पंजाबी लोकनृत्य की धूम

चन्दौसी। गौशाला रोड स्थित अनुष्क सेलिब्रेशन हॉल मेंआराध्या वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में गरिमामय वैशाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार पंजाबी लोक नृत्य प्रस्तुत कर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान डा़ दुर्गा टंडन ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक विविधता, विशेष रूप से पंजाब की पारंपरिक धरोहर, को प्रोत्साहन देना तथा समाज में सांस्कृतिक जागरूकता का विस्तार करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक बरेली -मुरादाबाद हरि सिंह ढिल्लों एवं राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य भाजयुमो राजू कालरा मौजूद रहे। उन्होंने आयेाजन की प्रशंसा करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया एवं संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में पंजाबी लोकनृत्य, गिद्दा, भांगड़ा, लोकगीत, फैशन शो, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ और महिलाओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था द्वारा पांच महिलाओं एवं पांच बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिन्होंने संस्था के माध्यम से रोजगार एवं शिक्षा प्राप्त की। संस्था की अध्यक्ष पूनम अरोरा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाना और समाज में एकता व भाईचारे का संदेश फैलाना है। इस दौरान अनु गांधी, मीनू आहूजा, रेखा रस्तोगी, अभिषेक गुप्ता, विनोद शर्मा, सतीश अरोरा, विनोद अरोरा,यश मदान आदि मौजूद रहे। संचालन सचिव डॉ दुर्गा टंडन ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।