कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को किताबों के लिए करना होगा इंतजार
Sambhal News - कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की किताबों के लिए तीन महीने का इंतजार करना होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद किताबें बुक स्टॉलों पर नहीं पहुंची हैं। शिक्षकों का कहना है कि...

माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को किताबों के लिए इंतजार करना पड़ेगा। एनसीईआरटी की किताबों के लिए अभी टेंडर प्रक्रिया हुई है, लेकिन प्रकाशन इसके चलते बुक स्टॉलों पर किताबें नहीं पहुंच सकी हैं। एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका है। शासन की ओर से एनसीईआरटी की किताबों के प्रकाशन को लेकर टेंडर प्रक्रिया हुई है, लेकिन छात्र-छात्राओं को एनसीईआरटी की किताबों के लिए तीन महीने का इंतजार करना होगा। प्रकाशन होने के बाद ही किताबें बुक स्टॉलों पर आएंगी। किताब विक्रेता प्रवीण कुमार बताते हैं कि यूपी बोर्ड कक्षा नौ से 12 तक की एनसीईआरटी की किताबों का प्रकाशन होने के बाद वे बाजार में आती हैं। जानकारी मिल रही है कि इस बार अभी तक एनसीईआरटी की किताबों की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रकाशन निर्धारित नहीं किया गया है। इसके चलते किताबों को आने में तीन से चार माह का समय लग सकता है। किताबें देर से आने के चलते बच्चों को कोर्स पूरा करने में दिक्कत आएगी। वहीं शिक्षकों में संजीव शर्मा ने बताया कि वैसे भी शैक्षिक सत्र अप्रैल से शुरू हो जाता है, लेकिन एनसीईआरटी की किताबें जुलाई तक ही बाजारों में पहुंच पाती हैं। एनसीईआरटी की किताबें न मिलने से छात्र-छात्राओं को मजबूरी में अन्य प्रकाशन की महंगी किताबें खरीदनी पड़ती हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक श्यामा कुमार ने बताया कि एनसीईआरटी की किताबें बाजार में कब तक आएंगी इसकी कोई जानकारी नहीं है। शासन स्तर से ही टेंडर व प्रकाशन की प्रक्रिया होती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।