युवा पीढ़ी को गीता का अध्ययन करना चाहिए
Sambhal News - चन्दौसी में श्रीमद्भागवत गीता को भवसागर से पार जाने का आसान साधन बताया गया। युवा पीढ़ी को गीता का अध्ययन करने की सलाह दी गई। कथाव्यास माधव चेतन ने गोवर्धन प्रसंग का वर्णन किया। कार्यक्रम में फूलों की...

चन्दौसी। श्रीमद्भागवत गीता ही जीव को इस भवसागर से पार ले जाने का आसान साधन है। आज की युवा पीढ़ी को भागवत गीता का अध्ययन अवश्य करना चाहिए। यह सद विचार कथा व्यास माधव चेतन शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा के दौरान व्यक्त किए। गांव करेली की मढैया में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को कथाव्यास माधव चेतन ने गोवर्धन प्रसंग का वर्णन किया। इस दौरान बाहर से आए कलाकारों ने श्रद्धालुओं संग जमकर फूलों की होली खेली। पूरा पंडाल भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। कथा में मदनलाल राजपूत, पालाराम, महिपाल सिंह, मुंशीलाल सिंह, डालचंद सिंह, प्रेमचंद सिंह, भवनेश सिंह राजपूत, पप्पू सिंह, महावीर सिंह, कल्लू सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।